मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना 2024: ऑनलाइन आवेदन, लाभ व पात्रता जाने

Posted Mar 27, 2024
मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना 2024: ऑनलाइन आवेदन, लाभ व पात्रता जाने
 0 comments  .   0 up votes .    0 down votes . shares 0 Download News PDF
profilepic.png
TuteeHub

1L+ Subscribers

tuteeHUB earn credit +10 pts

Mukhymantri Udyam Shakti Yojana:- मध्य प्रदेश सरकार अपने राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं लांच करती रहती हैं। अब हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार अपने राज्य की महिलाओं के हित में एक ओर नई योजना को शुरू करने जा रही है जिसका नाम Mukhymantri Udyam Shakti Yojana है।मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना के माध्यम से महिला उद्यमियों और ग्रामीण/शहरी इलाकों की महिला स्व सहायता समूह को आर्थिक गतिविधियों के लिए लोन उपलब्ध करवाने के साथ-साथ 2% ब्याज अनुदान प्रदान किया जाएगा। यह लाभ मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति, महिला सशक्तिकरण सहित अन्य महिला हितग्राहियों से जुड़ी योजनाओं में दिया जाएगा।

Table of Contents

Mukhymantri Udyan Shakti Yojana 2024

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी शक्ति योजना को शुरू करने जा रहे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इस योजना को पूरी तरह से तैयार कर लिया है। जिसे अब प्रदेश में लागू करने के लिए कैबिनेट से मंजूरी प्राप्त करने के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।

सरकार द्वारा मुख्यमंत्री नारी सम्मान कोष के माध्यम से इस योजना को क्रियान्वित किया जाएगा। इस समय नारी सम्मान कोष में 108 करोड रुपए हैं। इस योजना के माध्यम महिला उद्यमियों के साथ ग्रामीण एवं शहरी महिला स्व- सहायता समूह को आर्थिक गतिविधियों के लिए बैंक से लोन लेने पर 2% ब्याज पर अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा क्षमता विकास,उत्पाद के प्रचार प्रसार जैसी गतिविधियों के लिए लोन भी उपलब्ध करवाया जाएगा। इस लोन को वर्ष में 6 किस्तों में वापस करना होगा। Mukhymantri Udyam Shakti Yojana 2024 के संचालन पर नजर रखने के लिए शक्ति पोर्टल विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना

मध्य प्रदेशमुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजनाके बारे में जानकारी

योजना का नामMukhymantri Udyan Shakti Yojana
शुरू की गईमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा
लाभार्थीराज्य की महिला उद्यमियों एवं स्व सहायता समूह
उद्देश्यआर्थिक गतिविधियों के लिए ऋण उपलब्ध करना और ऋण ब्याज पर 2% अनुदान भी प्रदान करना
साल2024
राज्यमध्य प्रदेश
ऑफिशियल वेबसाइटजल्द ही लांच की जाएगी

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

MP Mukhyamantri Udyam Shakti Yojana का उद्देश्य

इस योजना को राज्य में लागू करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। क्योंकि मध्यप्रदेश में कई महिलाएं ऐसी है जो पैसों की तंगी के कारण आर्थिक गतिविधियां करने से वंचित रह जाती है। लेकिन अब मध्य प्रदेश उद्यम शक्ति योजना के माध्यम से राज्य की महिला उद्यमियों एवं स्व सहायता समूह को काम करने के लिए 2% ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अलावा उन्हें 2% ब्याज अनुदान भी दिया जाएगा। MP Mukhymantri Udyam Shakti Yojana 2024 के द्वारा राज्य की महिलाओं रोजगार से जुड़ेंगी जिससे उनमें आत्मविश्वास की वृद्धि होगी और वह भविष्य के लिए आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेगी।

मध्य प्रदेशमुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा Mukhymantri Udyam Shakti Yojana 2024 को राज्य में लागू किया जाएगा।
  • इस योजना के द्वारा महिला उद्यमियों के साथ ग्रामीण एवं शहरी महिला स्व- सहायता समूह को आर्थिक गतिविधियों के लिए बैंक से लोन लेने पर 2% ब्याज अनुदान दिया जाएगा।
  • महिलाओं को क्षमता विकास, उत्पाद के प्रचार प्रसार जैसी गतिविधियों के लिए ऋण भी उपलब्ध करवाया जाएगा। यह ऋण एक साल में 6 किस्तों में वापस करना होगा।
  • मुख्यमंत्री नारी सम्मान कोष के माध्यम से इस योजना को क्रियान्वित किया जाएगा। इस समय नारी सम्मान कोष में 108 करोड़ रुपए है।
  • मुख्यमंत्री उद्यम शक्ति योजना 2024 का सुचारू रूप से संचालन करने के लिए शहरी एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत परियोजना प्रबंधन इकाई गठित की जाएंगी।
  • यह इकाईयां बाजार की मांग के अनुसार उत्पादों की गुणवत्ता, पैकिंग एवं ब्रांडिंग का काम करेंगे।
  • शहरी एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित होने वाली परियोजना प्रबंधन इकाइयां विपणन की गतिविधियों हेतु प्रस्ताव विभाग के माध्यम से निगम को प्रेषित की जाएगी।
  • निगम द्वारा जिन इकाइयों को स्वीकृति प्रदान की जाएगी उन्हें 2% ब्याज पर ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • सरकार द्वारा Mukhymantri Udyam Shakti Yojana मध्य प्रदेश के संचालन पर निगरानी रखने के लिए शक्ति पोर्टल को विकसित किया जाएगा।
  • यह योजना राज्य की महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जुड़ेगी जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेगी।

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना

Mukhymantri Udyam Shakti Yojanaके तहत पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज

सरकार द्वारा अभी इस योजना को केवल तैयार किया गया है। जैसे ही इसे कैबिनेट से मंजूरी प्राप्त हो जाएगी तो इसे राज्य में लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद सरकार आवेदन के लिए पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्रदान करेगी। जब सरकार द्वारा यह सभी जानकारियां प्रदान की जाएगी, तो हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से सूचित कर देंगे‌।

मध्य प्रदेशउद्यम शक्ति योजना के तहत आवेदन कैसे करें

जो इच्छुक महिलाएं Mukhymantri Udyam Shakti Yojana 2024 के तहत आवेदन करके आर्थिक गतिविधियों के लिए ऋण प्राप्त करना चाहती हैं तो उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि सरकार द्वारा अभी केवल इस योजना का प्रारूप तैयार किया गया है जैसे ही मध्य प्रदेश सरकार इस योजना को राज्य में शुरू करेगी और इस योजना के तहत आवेदन से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करेगी, तो हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से सूचित कर देंगे। इसलिए आपसे अनुरोध है कि हमारे इस लेख के साथ जुड़े रहे।

Download Mobile App
Follow us On Telegram
Follow us On YouTube
tuteehub_quiz
Take Quiz To Earn Credits!

Turn Your Knowledge into Earnings.

chat babble User chat babble User chat babble User
Write Your Comments About This News
profilepic.png
Comments(0)



makhayamatara-uthayama-shakata-yajana-2024-oinalina-aavathana-lbha-va-patarata-jana.webp
Scheme

Read all details of Government/Scheme 2024 like dates, eligibility, application form, syllabus, admit card, results, pattern, preparation tips, question papers and more.

Similar Career News For The Session 2024-2025