Embark on a journey of knowledge! Take the quiz and earn valuable credits.
Take A QuizChallenge yourself and boost your learning! Start the quiz now to earn credits.
Take A QuizUnlock your potential! Begin the quiz, answer questions, and accumulate credits along the way.
Take A Quizजैसा की आप इस योजना के नाम से ही समझ सकते हैं की ये खिलाडियों के लिए लायी गयी योजना है। मुख्यमंत्रीउदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना की शुरुआत 29 अगस्त, 2022 को उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की है। इस योजना के अंतरगत राज्य सरकार द्वारा 8 से 14 वर्ष के योग्य खिलाडियों को प्रोत्साहन देने और उनके कौशल विकास पर ध्यान देने हेतु छात्रवृत्ति प्रदान करेगी। आज इस लेख में हम आप को इसी योजना (Mukhymantri Udeeyman Khiladi Unnayan Yojana) के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। जानने के लिए पूरे लेख को पढ़ें।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हुए कार्यक्रम में शामिल होकर Mukhymantri Udeeyman Khiladi Unnayan Yojana 2022 की शुरुआत की । इस योजना के माध्यम से प्रदेश के सभी 8 से लेकर 14 वर्ष के उदीयमान खिलाड़ियों को वर्ष में प्रत्येक माह 1500 रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही योजना के अंतर्गत कुल 3900 बालक एवं बालिकाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा। हर जिले से 300 खिलाडियों का चयन होगा जिन्हे हर माह छत्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान राज्य की खेल मंत्री रेखा आर्य ने ये बताया कि प्रत्येक लाभार्थी के प्रदर्शन और प्रतिभा पर उनकी छात्रवृति निर्भर करेगी। उन्होंने कहा की ये छात्रवृत्ति योग्य खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदान की जा रही है, न की किसी पेंशन योजना की तरह।
आज देहरादून में ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए “मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना” का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर 8-14 वर्ष के उभरते खिलाड़ियों को खेल छात्रवृत्ति का चेक भी प्रदान किया। pic.twitter.com/trdhtuLOtW
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 29, 2022
माननीय मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि इसके बाद 14 से 23 वर्ष के खिलाड़ियों को भी छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। साथ ही पहले की ही तरह खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में 4 चार प्रतिशत आरक्षण लागू करने का फिर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा की प्रदेश में कल विकास निधि की स्थापना की जाएगी जिसके अंतर्गत हर जिले में आठ आठ खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
यह भी पढ़ें : उत्तराखंड सौभाग्यवती योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन
योजना का नाम | मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना |
संबंधित राज्य | उत्तराखंड |
शुरुआत की घोषणा | माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी |
आरंभ तिथि | 29 अगस्त 2022 |
उद्देश्य | किशोरों व युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना व उनकी प्रतिभा को बढ़ावा देना |
मिलने वाला लाभ | प्रत्येक माह 1 वर्ष तक 1500 रूपए की छात्रवृत्त्ति प्रदान की जाएगी। |
वर्तमान साल | 2022 |
लाभार्थी | प्रदेश के 8 से 14 वर्ष की आयु के खिलाड़ी |
आधिकारिक वेबसाइट | उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना की आधिकारिक वेबसाइट |
स्कालरशिप फॉर्म | मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजनाहेतु स्कालरशिप फॉर्म |
मुख्यमंत्रीउदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड प्रदेश में सभी उदीयमान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है। जिससे आगे चलकर वो खेल के क्षेत्र में अपना बेहतरीन प्रदर्शन दे सकें। इस योजना के तहत सभी खिलाडियों को उनके खेल कौशल को विकसित करने और साथ ही उनकी खेल उपलब्धियों को और बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। इस से खेल के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को खेलों से जुड़े रहने तथा और भी मनोयोग के साथ खेलों में प्रतिभाग करने की प्रेरणा मिलेगी। जो आगे चलकर राज्य से बेहतर खिलाड़ियों को तैयार करेगी। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना की शुरुआत की है।
यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय साक्षरता छात्रवृति योजना उत्तराखंड आवेदन प्रक्रिया
जो भी इच्छुक उम्मीदवार खिलाड़ी Mukhymantri Udeeyman Khiladi Unnayan Yojana 2022 में आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें इस के लिए योजना के अंतर्गत निर्धारित की गयी योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा। सभी पात्रता मानदंड पूरा करने वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। आइये अब जानते हैं इन पात्रता शर्तों के बारे में –
Mukhymantri Udeeyman Khiladi Unnayan Yojana / मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना 2022 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जरुरत पड़ेगी। आप की सुविधा के लिए हम यहाँ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की एक सूची प्रदान कर रहे हैं। जिसे आप योजना में आवेदन से पूर्व तैयार कर सकते हैं।
आप को जानकारी दे दें की किसी भी उम्मीदवार को योजना का लाभ देने के लिए एक निर्धारित चयन प्रक्रिया है। जिसमें उम्मीदवार को शारीरिक दक्षता के आधार पर और उसमें प्रदर्शन के आधार पर ही चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के लिए स्थान और तिथियों की जानकारी संबंधित जिला क्रीड़ाधिकारी द्वारा प्रदान की जाएगी। आइये अब जानते हैं चयन प्रक्रिया हेतु कौन सी शारीरिक दक्षता के आधार पर किया जाएगा।
Mukhymantri Udeeyman Khiladi Unnayan Yojana की शुरुआत उत्तराखंड राज्य में शुरू की गयी है।
उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का लाभ उत्तराखंड के उदीयमान खिलाडियों को मिलेगा।
Mukhymantri Udeeyman Khiladi Unnayan Yojana में चयनित उम्मीदवार / खिलाडियों को एक साल तक हर महीने 1500 रूपए की प्रोत्साहन राशि मिलती है।
उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में आवेदन करने के लिए कुछ निर्धारित पात्रता शर्तें हैं जिन्हे पूरा करने वाला उम्मीदवार ही इसमें लाभ ले सकता है। जैसे कि – खिलाड़ी की उम्र 8 वर्ष से लेके 14 वर्ष हो। उत्तराखंड का स्थायी निवासी हो आदि। विस्तृत पात्रताएं जानने हेतु आप हमारे लेख को पढ़ सकते हैं।
Mukhymantri Udeeyman Khiladi Unnayan Yojana में आवेदन करने हेतु आप को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप को योजना का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। उसे भरने के बाद आप को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ इसे संबंधित विभाग में जमा करा देना है।
आज इस लेख में आप ने उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के बारे में जानकारी प्राप्त की। उम्मीद है आप को ये जानकारी पसंद आयी होगी। ऐसी ही अन्य उपयोगी योजनाओं के बारे में पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट careernews.tuteehub.com से जुड़ सकते हैं।
Download Mobile App | |
---|---|
Follow us On Telegram | |
Follow us On YouTube |
Turn Your Knowledge into Earnings.
25 Qs 25 Marks 15 Mins
Read all details of Government/Scheme 2024 like dates, eligibility, application form, syllabus, admit card, results, pattern, preparation tips, question papers and more.
Mock TestView All Free Test